मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- औराई। भदई पंचायत के वार्ड दो के सदस्य राजेश कुमार ने कृषि को-ऑर्डिनेटर पर इनपुट की राशि में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम को आवेदन देकर जांच की मांग की है। वार्ड सदस्य ने बताया कि को-ऑर्डिनेटर द्वारा जाली हस्ताक्षर कर लाखों रुपये का गबन कर लिया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता अमरेंद्र कुमार ने भी कृषि विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इधर, कृषि को-ऑर्डिनेटर पंकज कुमार ने आरोप को बेबुनियाद बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.