सीतामढ़ी, जनवरी 30 -- सीतामढ़ी। जिले में कृषि को लाभकारी और आधुनिक बनाने की दिशा में कृषि विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। कृषि आदर्श ग्राम के चयन को लेकर विभाग की कवायद तेज हो गई है। योजना के तहत जिले के प्रत्येक प्रखंड से एक गांव को कृषि आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। जहां किसानों को आजीविका के नए अवसर मिलने के साथ आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। कृषि आदर्श ग्राम योजना का उद्देश्य पारंपरिक खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए किसानों की आय में वृद्धि करना है। चयनित गांव में खेती को एक संगठित मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए एक क्लस्टर में न्यूनतम दस हेक्टेयर भूमि का चयन किया जाएगा। जिसमें एक सौ से अधिक किसान शामिल होंगे। सभी किसानों को एक साथ जोड़कर उन्नत कृषि पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। किसानों को दी जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.