कृषि अवसंरचना निधि योजना से किसान और उद्यमी उठाएं लाभ
मैनपुरी, जून 17 -- मैनपुरी। भारत सरकार की कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ) योजना के तहत जिले के किसान और कृषि आधारित उद्यमी अब कम ब्याज पर ऋण लेकर अपनी परियोजनाएं स्थापित कर सकते हैं। इस योजना में लाभार्थियों को 6 प्रतिशत ब्याज अनुदान (3 प्रतिशत केंद्र व 3 प्रतिशत राज्यांश) का लाभ दिया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की विभिन्न योजनाओं के साथ इस योजना को जोड़कर किसान कोल्ड स्टोरेज, कोल्ड चेन इंफ्रास्ट्रक्चर, सोलर कोल्ड रूम, पॉलीहाउस, मशरूम उत्पादन इकाई, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट जैसी परियोजनाएं स्थापित कर सकते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना के तहत स्थापित या नई इकाइयों को भी कृषि अवसंरचना निधि योजना से जोड़ा जा सकता है। यह भी पढ़ें- मत्स्य विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.