कृषि अनुसंधान के लिए वैज्ञानिकों का सम्मान
लखनऊ, अप्रैल 10 -- लखनऊ, संवाददाता। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस के समापन सत्र में शुक्रवार को वैज्ञानिकों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान व कृषि विपणन दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदेश में कृषि शिक्षा, अनुसंधान के क्षेत्र में असाधारण योगदान व उत्कृष्ट कार्य के लिए 14 एकेडमी अवार्डी, नौ फैलो अवार्डी, सात ऑनरेरी फैलो को पुरस्कृत किया।उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) की ओर से आयोजित कृषि विज्ञान सम्मेलन में राज्यमंत्री ने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों के प्रयासों से हम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आशा के अनुरूप देश के किसानों को समृद्ध बनाने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि हमारी भूमि घटती जा रही है। ऐसे में कृषि वैज्ञानिकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.