कृषि अधिकारी ने थोक खाद विक्रेताओं के साथ की बैठक
गोंडा, मई 24 -- गोण्डा। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने को लेकर शनिवार को कृषि विभाग कार्यालय में जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने थोक खाद विक्रेताओं के साथ बैठक की। बैठक में उर्वरक वितरण व्यवस्था, उपलब्धता और निगरानी को लेकर चर्चा हुई। कृषि अधिकारी ने निर्देश दिए कि थोक व्यापारी रिटेलर को बताए कि वह फॉर्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को ही खाद और बीज उपलब्ध कराया जाए,साथ ही टैगिंग न किया जाए। उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी और कृत्रिम कमी रोकने के लिए विभाग नियमित निगरानी करेगा। थोक विक्रेता कुलदीप मिश्रा सहित अन्य विक्रेताओं ने विभागीय निर्देशों का पालन करने का भरोसा दिलाया। बैठक में बृजेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। 26 को होगी बीज आपूर्तिकर्ताओं और डीलरों की बैठक : खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज की आपूर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.