लखीमपुरखीरी, जून 7 -- जिले में दलहन व तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को मूंगफली बीज का वितरण किया गया। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने मोहम्मदी व मितौली क्षेत्र में किसानों के बीच मूंगफली बीज का वितरण किया गया। किसानों को उन्नत किस्म के बीजों के प्रयोग और वैज्ञानिक खेती अपनाने को प्रेरित किया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि धान की उन्नत प्रजाति पीआर-126 का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है। इसके अलावा उड़द, मूंग व अरहर के बीज भी बीज गोदामों पर 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। किसान अपनी आवश्यकता अनुसार बीज की बुकिंग विभागीय वेबसाइट यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल पर कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...