मऊ, मार्च 28 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कस्बा स्थित एक उर्वरक की दुकान के दो गोदाम में रखी हुई उर्वरकों का वार्षिक निरीक्षण शनिवार को जिला कृषि अधिकारी सोमप्रकाश गुप्ता ने किया। साथ मे एआर कोऑपरेटिव अजय कुमार तथा आशुतोष शुक्ला ने विभिन्न कंपनी के रखे हुए उर्वरक का स्थलीय निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी ने दोनों गोदामों पर पहुंच कर स्टॉक चेक किया। उन्होंने निर्देश दिए कि गोदाम में साफ-सफाई बेहतर होनी चाहिए। निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिला। उन्होंने सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन करने और पाश मशीन से उर्वरक अवश्य खारिज करने के निर्देश दिए। इस दौरान द्वारपाल, सौरभ, आदर्श आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...