अररिया, मई 3 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड में कृषि विभाग द्वारा संचालित फसल क्षति अनुदान योजना के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर भौतिक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रखंड के हलहलिया पंचायत के विभिन्न गांवों में किसानों द्वारा प्रस्तुत फसल क्षति के दावों की गहन जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया के दौरान कृषि समन्वयक प्रियंका कुमारी, किसान सलाहकार मुरली मनोहर, सुप्रिया कुमारी सहित अन्य कृषि कर्मियों ने प्रभावित किसानों के खेतों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में जाकर मक्का की क्षतिग्रस्त फसलों का बारीकी से आकलन किया और किसानों द्वारा किए गए दावों की वास्तविक स्थिति को परखा। यह पूरा अभियान जिला कृषि पदाधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है, जिसमें विभिन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.