कन्नौज, फरवरी 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन ग्राम पंचायत भवन कमालपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्य गीत के साथ हुआ। स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया, जिसमें सूर्य नमस्कार, हलासान और वृक्षासन प्रमुख रहे। प्रो.डा.बबिता यादव की मौजूदगी में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। बौद्धिक सत्र में कृषि विषयक विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में उपसंभागीय कृषि विभाग, छिबरामऊ से आदित्य कुमार विशेषज्ञ के तौर पर मौजूद थे। उन्होंने स्वयंसेवकों को रबी, खरीफ एवं जायद फसलों की विस्तृत जानकारी दी। मिट्टी की उर्वरता जांच, जैविक खेती, न्यूनतम रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग, पोषण संतुलन तथा गृहवाटिका लगाने के लाभ बताए। गेहूं और मक्का में लगने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.