कृषांग हेड ब्वॉय, बिनिश बनीं डीपीएस की हेड गर्ल
प्रयागराज, अप्रैल 24 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल, अरैल नैनी का 20वां स्थापना दिवस और वार्षिक अलंकरण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कमांडेंट ऑर्डनेंस डिपो के कर्नल महीम शर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने नवनिर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया। कक्षा 12 (वाणिज्य) के कृषांग शर्मा ने हेड ब्वॉय और कक्षा 12 (विज्ञान) की बिनिश ने हेड गर्ल के रूप में शपथ ली। मुख्य अतिथि ने पदाधिकारियों को सैश और बैज पहनाकर सम्मानित किया। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ. सुजाता सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता सोनू सिंह ने की। यह भी पढ़ें- कृषांग हेड बॉय, बिनिश बनीं डीपीएस की हेड गर्ल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.