मुरादाबाद, मार्च 25 -- गन्ना विकास परिषद के अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के सौजन्य से ग्राम रामूवाला गणेश में बुधवार को कृषक मेले का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. अविनाश सिंह ने बसंतकालीन गन्ना बुआई, ड्रिप सिंचाई, फसल चक्र की उपयोगिता, मृदा परीक्षण, कीट एवं रोग नियंत्रण, खरपतवार नियंत्रण, खाद एवं उर्वरकों के संतुलित प्रयोग, गन्ने के साथ सहफसली खेती तथा जैविक खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। रानीनांगल चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) टी.एस. यादव ने लाइट ट्रैप, फेरोमोन ट्रैप तथा चीनी मिल द्वारा किसानों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, ठाकुरद्वारा हशमुल हसन, जोनल मैनेजर गन्ना प्रबंधक प्रवीण शर्मा, ब्लॉक इंचार्ज उमाशंकर गुप्ता एवं अन्य गन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.