कृषक मित्र महासंघ की बैठक में प्रखंड समिति हुई पुनर्गठित
दुमका, मई 31 -- जरमुंडी मुख्य बाजार स्थित यात्री शेड में रविवार को कृषक मित्र महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिला सचिव रमेश कापरी ने की। बैठक के दौरान सर्वसम्मति एवं मतदान प्रक्रिया के माध्यम से प्रखंड स्तरीय समिति का पुनर्गठन किया गया। इसमें दिलीप यादव को उपाध्यक्ष, दिलीप मंडल को सचिव तथा श्याम राय को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवचयनित पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने स्वागत करते हुए उन्हें संगठन को और मजबूत बनाने तथा कृषक मित्रों के हित में कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। जिला सचिव रमेश कापरी ने कहा कि कृषक मित्र किसानों और कृषि विभाग के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। ऐसे में संगठन की एकजुटता और सक्रियता आवश्यक है। उन्होंने सभी सदस्यों से किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.