कृषक मित्रों की बैठक में मोटा अनाज लगाने पर जोर
गिरडीह, जून 21 -- राजधनवार। धनवार प्रखंड सभागार में शनिवार को कृषक मित्रों की बैठक की गई। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कृषक मित्र नरेश राय व संचालन अशोक पांडेय ने किया। बैठक में मुख्य रुप से मौसम की बेरुखी को देखते हुए मोटा अनाज लगाने पर बल दिया गया। साथ ही अपने कार्य का निर्वहन कर सेवानिवृत्त होने पर सेवानिवृत्त साथियों संत यादव, दशरथ वर्मा, नागेश्वर चौधरी, मनोहर पाण्डेय को भावभीनी विदाई दी गई। बैठक में मुख्य रूप से बीपीआरओ प्रदीप कुमार, बीटीएम रंजीत वर्मा मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन सुशेन पाण्डेय ने किया। बैठक में मुख्य रूप से महेंद्र चौधरी, बसंत वर्मा, अजहर, विरेंद्र पाण्डेय, बासुदेव दास, सुरेन्द्र नायक, प्रदीप यादव, जितेंद्र सोनी, प्रकार शर्मा, नरेश नारायण देव, दीपक राय, बिनोद मिश्रा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.