रांची, जनवरी 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में कुलपति डॉ एससी दुबे ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में खेती-बारी संबंधी लगभग 80 प्रतिशत कार्य महिलाएं करती हैं, इसलिए कृषक महिलाओं की कठिनाइयां कम करने और उनका जीवन आसान बनाने की दिशा में वैज्ञानिकों को तकनीकी विकास करना चाहिए। कुलपति ने कहा कि बीएयू की ओर से विकसित सरसों फसल का भाभा मस्टर्ड प्रभेद झारखंड में तेजी से फैल रहा है, जिससे उत्पादकता में काफी वृद्धि हुई है। इस वर्ष धान के 2200 क्विंटल बीज उत्पादन का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 61 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि प्रसार शिक्षा निदेशालय की ओर से कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से करीब 70,000 किसानों, युवाओं, महिलाओं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.