कृषक दुर्घटना योजना की फाइलों का तत्काल कराएं सत्यापन
फतेहपुर, अप्रैल 25 -- फतेहपुर। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित कई कार्यालयों व पटलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखागार, भूलेख और बंदोबस्त चकबंदी कार्यालय के रिकॉर्ड्स को बारीकी से परखा। डीएम ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लंबित आवेदनों का तहसील और जनपद स्तर पर तत्काल सत्यापन कर निस्तारण किया जाए, ताकि पात्रों को समय से लाभ मिल सके। उन्होंने कार्यालयों में फाइलों के बेहतर रख-रखाव के लिए रैकों पर फ्लैक्सी लगाने और पुराने नक्शों के जल्द डिजिटलीकरण करने के आदेश दिए। कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए उन्होंने ई-ऑफिस के माध्यम से पत्रावलियों के आदान-प्रदान पर जोर दिया। यहां एडीएम (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी और एडीएम (न्यायिक) सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.