लातेहार, जनवरी 7 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में बुधवार को कृषक गोष्ठी सह डीसीएस (डिजिटल क्रॉप सर्वे) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को डिजिटल सर्वे प्रणाली से अवगत कराना एवं कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल क्रॉप सर्वे से संबंधित प्रक्रिया, इसके लाभ, फसल आच्छादन की ऑनलाइन प्रविष्टि, मोबाइल एप के माध्यम से जानकारी दर्ज करने तथा सर्वे की पारदर्शिता पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री पांडेय ने कहा कि डिजिटल सर्वे के माध्यम से किसानों की वास्तविक स्थिति का सही आंकलन संभव होगा, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक समय पर पहुंच सकेगा। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.