कृषक गोष्ठी सह खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम आयोजित
पाकुड़, जून 29 -- प्रखंड के धर्मखांपाड़ा पंचायत के पंचायत भवन सह सचिवालय में कृषक गोष्ठी सह खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहायक तकनीकी प्रबंधक शांतनु कुमार शील ने उपस्थित किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि रासायनिक उर्वरकों यथा यूरिया, डीएपी इत्यादि का अंधाधुंध प्रयोग करने से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति कम हो रही है। इसका असर फसलों के उत्पादन पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि फसलों की बुआई के लिए आवश्यकतानुसार संतुलित नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश जैसे उर्वरकों का प्रयोग करें। संतुलित उर्वरकों के प्रयोग हेतु सभी किसान अपने-अपने खेत की मिट्टी की जांच अवश्य करवा लें एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड में अनुशंसित मात्रा के अनुसार ही रासायनिक उर्वरक का प्रयोग करें। इसके अलावे मृदा में जीवाश्म कार्बन बढ़ाने के लिए हरी खाद का प्रयोग करें एवं मिट्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.