कटिहार, मार्च 1 -- डंडखोरा,संवाद सूत्र प्रखंड के किसान भवन के सभागार में मखाना विकास कार्यक्रम को लेकर सुनहरा कल के अंतर्गत एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवानी गुप्ता, प्रखंड सूचना सलाहकार समिति का अध्यक्ष सच्चिदानंद मंडल, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक योगेंद्र शर्मा, नोडल कृषि समन्वयक अभिनंदन कुमार झा, मखाना उद्यमी धीरज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी हो इसके लिए कृषि विभाग के साथ-साथ कृषि से जुड़े अन्य विभाग कार्य कर रहे हैं। कृषक समेकित कृषि प्रणाली अपना कर अपने आमदनी को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने मखाना खेती के साथ-साथ मछली पालन पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...