बस्ती, फरवरी 3 -- बस्ती। हिन्दुस्तान संवाद गोरखपुर जिले में डोमिनगढ़-जगतबेला रेलवे स्टेशन के बीच कृषक एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस दौरान जनरल कोच में सफर कर रहा बस्ती का यात्री घायल हो गया। आरपीएफ ने उसे बस्ती जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस सम्बंध में रेलवे सुरक्षा बल ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र स्थित गनेशपुर गांव निवासी पंकज प्रजापति कृषक एक्सप्रेस (15007) ट्रेन में रविवार की रात 7:45 बजे अपने एक साथी के साथ देवरिया के बेलथरा स्टेशन पर सवार हुआ। रात में 11:45 बजे जब ट्रेन गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आगे डोमिनगढ़-जगतबेला के बीच पहुंची, तभी कुछ लोगों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी कर दी। एक पत्थर खिड़की के पास बैठे यात्री पंकज प्रजापति के चेहरे पर जा लगा जिससे वह घायल हो गया। प...