शाहजहांपुर, जनवरी 24 -- फोटो 12:: कृषक उपहार योजना में किसान को ट्रैक्टर की चाबी देते राज्यसभा सांसद। बंडा, संवाददाता। मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत शनिवार को बंडा मंडी में पांच किसानों को ट्रैक्टर वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार रहे। योजना के अंतर्गत धान, गेहूं और मक्का बेचने वाले किसानों के लिए लकी ड्रॉ के माध्यम से उपहार दिए जाते हैं। लकी ड्रॉ में बिलंदपुर निवासी हरप्रीत सिंह, ददिउरी निवासी उधम सिंह, भाभी निवासी गुरेनदर सिंह, कस्बा बंडा निवासी ममता कटियार और कुंवरपुर रत्ती निवासी देवेंद्र सिंह के नाम ट्रैक्टर निकले थे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश सहित किसान और मंडी कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...