मेरठ, मई 23 -- कृषक इंटर कॉलेज में 73 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ कैम्प कमांडेंट कर्नल शैली मलहोत्रा ने किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी शिविर कैडेट्स में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में लगभग 600 बालक एवं बालिका कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं।द्वितीय दिवस पर कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंग तथा .22 राइफल संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं 322 फील्ड हॉस्पिटल मेरठ द्वारा 'कॉम्बैट सर्वाइवल स्किल्स' तथा स्नेक रेस्क्यू टीम 'बेल ए टेल' द्वारा विशेष जानकारी दी गई। इस अवसर पर डिप्टी कैम्प कमांडेंट कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल, एएनओ मेजर तनुज कुमार, सूबेदार मेजर कुलविन्दर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- एनसीसी ...