मेरठ, दिसम्बर 23 -- मवाना। फलावदा रोड स्थित कृषक इंटर कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को महान भारतीय गणितज्ञ रामानुजन के जीवन, संघर्ष एवं गणित के प्रति उनके समर्पण से अवगत कराया। कहा कि उनके जीवन से यह संदेश मिलता है कि प्रतिभा, परिश्रम और आत्मविश्वास से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। गणित शिक्षक डॉ. सुशील कुमार ने गणित पर आधारित क्विज कराई जिसमें प्रथम तनु प्रिया, द्वितीय वैष्णवी तथा तृतीय विधि राणा एवं महक को प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक संजीव कुमार, मोहित शर्मा, शिवम त्यागी, डॉ. केशव कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.