सीतापुर, मार्च 2 -- सीतापुर, संवाददाता। महोली के कृषक इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात शिक्षक अभिषेक शुक्ला को बच्चों में नवाचार व सांस्कृतिक कौशल के विकास में बढ़ावा देने के लिए नेशनल यूथ इंस्प्रेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ है। यहां पर देश की कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं। सहायक अध्यापक अभिषेक शुक्ला 2022 से कृषक इंटर कॉलेज महोली में तैनात हैं। उन्होंने धीरे-धीरे बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद की। बच्चों में नवाचार का विकास किया और उनमें सांस्कृतिक कौशल विकसित करने के लिए प्रयास किए। जिसके बाद उनके नेतृत्व वाले करीब 20 से 25 बच्चे विभिन्न विज्ञान व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने में सफल रहे। वहीं छह बच्चों का चयन प्रदेश स्तर की प्रतियोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.