भदोही, मई 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। खेतों में अंधाधुंध रासायनिक खाद के छिड़काव से उपजाऊ मिट्टी बंजर होती जा रही है। मृदा की उर्वरा शक्ति बढ़ाने की दिशा में कृषि विभाग द्वारा ढैंचा का बीज किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषकों में बंटने के लिए 104 कुंतल ढैंचा बीज आ चुका है। राजकीय बीज गोदाम एवं कृषि भवन घरांव से किसान ढैंचा का बीज प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- वर्तमान समय में संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करना बहुत ही जरूरीअनुदान की जानकारी जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि ढैंचा का बीज लेने वाले किसानों को 50 फीसदी तक अनुदान दिया जाएगा। ढैंचा सूक्ष्मजीव मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने में मुख्य पोषक होत हैं। जैसे अजोटोबैक्टर, स्ट्रेपटोमाइसेम, राइजोबियम, नील हरित शैवाल, फास्फेट साल्बुलाइजिंग बैक्टीरिया आदि होते हैं। दलहनी फसलों में राइज...