भदोही, मई 1 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। गेहूं कटाई-मड़ाई के बाद अब किसान धान नर्सरी डालने की तैयारी में जुटने लगे हैं। जिस खेत में धान नर्सरी डालना है उसमें मेड़बंदी के साथ ही बांस-बल्ली गाड़कर घेराव किया जा रहा है। कृषक खेतों में गोबर और राख से बना खाद भी डाल रहे हैं। किसानों में वितरित होने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में शासन से 694 कुंतल और 84 किलो धान का बीज आएगा। पहले चक्रम में ढाई सौ कुंतल धान बीज आएगा। पूर्ण वितरण के बाद पुन: फिर धान बीज को शासन से भेजा जाएगा। उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि कृषकों में वितरित होने के लिए इस वर्ष 694 कुंतल 84 किलो धान बीज शासन से आएगा। कृषक राजकीय बीज गोदाम से बीज को प्राप्त कर पाएंगे। बताया कि नर्सरी डालने वाले कृषक अपना अभिलेख जमा कर धान बीज प्राप्त कर पाएंगे। जिले में कुल दो लाख 26297 ...