भदोही, मई 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में किसान संकर मक्का की खेती कर बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। कृषि विभाग द्वारा किसानों में बंटने के लिए शीघ्र ही करीब 105 कुंतल मक्का का बीज आएगा। मक्का की खेती किसानों के लिए बेहद कम लागत में उच्च मुनाफा देता है। प्रति बीघा करीब 80 हजार रुपया खेती में लगता है। संकर मक्का की खेती करने वाले किसानों को 50 फीसदी अनुदान भी किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि जिले में किसानों को बांटने के लिए शीघ्र ही करीब 106 कुंतल संकर मक्का का बीज आएगा। पंजीकृत किसानों में बीज को उचित मूल्य पर वितरित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अब घर बैठे करें बीज बुकिंग, कृषि विभाग की नई पहल शुरू जबकि लागत का पचास फीसदी खर्च शासन स्तर से अनुदान के रूप में किसानों को मिलेगा। खरपतवार प्रबंधन और संतुलित उर्वरकों का उपयोग करके किसा...