देवघर, जून 6 -- देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 22 वीं बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीसी ने जिले में कृषि के क्षेत्र में किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर डीसी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषकों को आधुनिक और बेहतर कृषि तकनीकों की दिशा प्रदान करने के लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए। इन कार्यशालाओं के माध्यम से किसानों को खेती के नए तरीकों और सरकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र सुजानी और कृषि से जुड़े अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने का सख्त निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- किसानों तक स...