लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार द्वारा किसानों के निजी नलकूलों को फ्री बिजली मुहैय्या कराई जाती है। इसी परिप्रेक्ष्य में सरकार की ओर से गुरुवार को 600 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई। इससे प्रदेश के लाखों किसानों को सीधे तौर पर लाभ प्राप्त होगा। साथ ही कृषि उत्पादन में भी आशातीत वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश में दलहन के उत्पादन और प्रसार को बढ़ावा देने के लिए 'उत्तर प्रदेश निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम' के तहत 30 करोड़ रुपये अलग से स्वीकृत की गई है। दूसरी तरफ प्रक्षेत्र प्रदर्शन और बीज संवर्धन प्रक्षेत्र योजना के सुचारु संचालन के लिए भी 2 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह भी पढ़ें- नरियालगांव में बनेगा कृषि महाविद्यालय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.