कृष, अवनीश व आयुष ने जीता कांस्य पदक
कानपुर, जुलाई 15 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता चित्रकूट में 10 से 13 जुलाई के बीच जूनियर बालक वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें कानपुर मंडल के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक जीता। कानपुर जिला एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव दीक्षित ने बताया कि पदक विजेताओं में अवनीश कुमार (इटावा), कृष शुक्ला (कानपुर नगर) और आयुष श्रीवास्तव (फर्रुखाबाद) शामिल रहे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से कानपुर मंडल का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता में सफलता पर कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, भगवान दीन, हसन रजा जैदी, एसपी महेश्वरी, वीरेंद्र त्रिपाठी, अरुण शर्मा, रमेश श्रीवास्तव, सुरेश शिरोमणि, महेश शिरोमणि, नरेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश झा, शैलेंद्र सिंह, आरती शर्मा, कीर्ति शर्मा आदि ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.