प्रयागराज, अप्रैल 11 -- सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर शनिवार को इलाहाबाद संग्रहालय में एकल वस्तु प्रदर्शनी की पाक्षिक शृंखला के तहत चित्रकार असित कुमार हलदार की जलरंग तकनीक से निर्मित कलाकृति का पद्मश्री डॉ. राज बवेजा ने अनावरण किया। इस मौके पर डॉ. बवेजा ने कहा कि चित्र में मातृत्व को मर्यादा और शील को अद्भुत रूप से चित्रित किया गया है। यह चित्र मां और शिशु के स्नेह का प्रस्तुतीकरण है। श्वेता सिंह ने डॉ. बवेजा को सम्मानित किया। संयोजन डॉ. संजू मिश्रा ने किया। डॉ. अजय कुमार मिश्र, डॉ. राजेश कुमार मिश्र, डॉ. वामन वानखेड़े, सुनील कुमार पांडेय, धीरेश जोशी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.