बुलंदशहर, सितम्बर 1 -- पीएसपीए विद्या मंदिर में विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की कृमिनाशक गोलियां खिलाई गईं। बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। मंगलवार को पीएसपीए स्कूल के प्रबंधक धीरज सिंह एवं विनय गुप्ता ने विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया। उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को प्रभावित कर सकता है। प्रधानाचार्या पी. बाला ने बताया कि एल्बेंडाजोल बच्चों में आंतों के कृमि संक्रमण की रोकथाम एवं उपचार में सहायक है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और समुचित विकास में मदद मिलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...