हरिद्वार, मई 15 -- हरिद्वार, संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज में छात्राओं को एलबेंडाजोल दवा वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय जिला चिकित्सालय के निर्देशन और कॉलेज की चिकित्सा समिति के सहयोग से किया गया। अभियान के तहत 19 वर्ष तक की छात्राओं को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए दवा दी गई। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. गीता जोशी ने छात्राओं को दवा वितरित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और बेहतर जीवन के लिए कृमि संक्रमण से बचाव जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को नाश्ता अथवा भोजन करने के बाद ही दवा लेने की सलाह दी। साथ ही दवा सेवन के बाद किसी भी प्रकार की असुविधा जैसे चक्कर आना, पेट दर्द या उल्टी की शिकायत होने पर तत्काल कॉलेज की चिकित्सा समिति से संपर्क करने के निर्देश दिए गए। प्राचार्या ने बताया कि अभियान के प्...