सिद्धार्थ, अगस्त 15 -- उस्का बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत सरकारी और निजी स्कूलों में बच्चों को बांटी गई एल्बेंडाजोल टैबलेट की एक्सपायरी डेट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उस्का बाजार द्वारा बीआरसी के माध्यम से स्कूलों में जो दवाएं भिजवाई गईं उनमें कुछ दवाओं की एक्सपायरी तिथि इसी वर्ष सितंबर अंकित है। अभियान के समय दवा की वैधता में सिर्फ एक महीने का समय बचा है। इसे लेकर अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और दूरदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े अभियानों में एक्सापायरी बॉर्डर लाइन पर खड़ी दवाओं की सप्लाई करना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। यदि कोई बच्चा 10 अगस्त को बीमार होने के कारण दवा नहीं खा पाया, ...