फतेहपुर, अगस्त 10 -- फतेहपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। इसके तहत जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त व निजी स्कूलों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा (एल्बेंडाजोल) खिलाई गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कुपोषण से बचाना और उनके शारीरिक व मानसिक विकास को रफ्तार देना है। अभियान का शुभारंभ सीएमओ डा यूबी सिंह की मौजूदगी में शहर के खेलदार स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में किया गया। इस दौरान एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य कर्मियों व शिक्षकों की देखरेख में दवा दी गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले के 12 लाख से अधिक बच्चों को इस अभियान के तहत कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 3846 स्कूलों व 2940 आंगनबाड़ी केन्द्रों का लक...