कृमि की एक्सपायरी दवा खाने से बच्चा पड़ा बीमार, एमजीएम में भर्ती
जमशेदपुर, जून 22 -- पारडीह निवासी 13 वर्षीय विश्वजीत एमजीएम अस्पताल से मिली कृमि की एक्सपायरी दवा खाने के बाद शुक्रवार की शाम बीमार पड़ गया। इसके बाद उसे रात में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। विश्वजीत की मां ने आरोप लगाया कि उन्हें अस्पताल से कृमि की एक्सपायर दवा दी गई। वहीं, अस्पताल का कहना है कि उनके यहां एक्सपायर दवा ही नहीं थी। विश्वजीत की मां ज्योत्सना ने बताया कि गुरुवार को बेटे के पेट में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल की ओपीडी में दिखाया गया। डॉक्टर ने उसे दो दवाई लिखी। इसमें एक कृमि की दवा अल्बेंडाजोल लिखा गया था। उनके पिता टिंकू ने एमजीएम अस्पताल के दवाखाना से दोनों दवा ली। यह दवा रात में खिलानी थी। वह दवाइयों को पढ़कर और उसकी एक्सपायरी तिथि देखकर ही दवा खिलाती हैं। शुक्रवार की रात में जब कृमि की दवा खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.