शाहजहांपुर, जून 12 -- कांट, संवाददाता। पिपरोला चौकी के पास स्थित कृभको फर्टिलाइजर कॉलोनी में गुरुवार रात चोरों ने एक साथ छह फ्लैटों के ताले तोड़कर सनसनी फैला दी। हालांकि केवल एक फ्लैट से ही चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कॉलोनी के 4 बी टाइप, एक न्यू बी टाइप और एक डी टाइप ब्लॉक के फ्लैटों के ताले टूटे मिले। इनमें रहने वाले सभी अधिकारी छुट्टी पर अपने घर गए हुए थे। सुबह सिक्योरिटी कर्मचारी ने फ्लैटों के टूटे ताले देखे तो कंपनी अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर कॉलोनी के मुख्य गेट से प्रवेश नहीं कर सके। आशंका जताई जा रही है कि सभी आरोपी पिपरोला गांव की ओर से दीवार फांदकर कॉलोनी में दाखिल हुए। पुलिस को घटनास्थ...