कृपाराम शर्मा की बसपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी
नोएडा, सितम्बर 2 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा विधानसभा सीट से बसपा के सिंबल पर चुनाव लड़ कृपाराम शर्मा ने एक बार फिर से कांग्रेस में वापिसी की है। कांग्रेस के दिल्ली स्थित कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अन्य नेताओं ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान ही कृपाराम शर्मा ने कांग्रेस को छोड़कर बसपा की सदस्यता ली थी और वह बसपा के टिकट पर नोएडा से चुनाव लड़े थे और अब एक बार फिर से विधानसभा चुनाव से पहले उन्होने अपना राजनीतिक पाला बदला है और कांग्रेस में घर वापिसी की है। इस वापिसी पर कृपाराम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से उनका घर रहा है और वह अपने घर में वापिस आये हैं और अब पार्टी संगठन के लिए ही काम करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश अवाना एडवोकेट, पूर्व महानगर कांग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.