रिषिकेष, मार्च 27 -- श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में भारतीय ज्ञान प्रणालियों के ढांचों के साथ मनोवैज्ञानिक निदान और उपचार प्रक्रियाओं के एकीकरण विषय पर 7वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता से पहले प्राकृतिक बुद्धिमता का प्रयोग करने और बौद्ध तकनीकों को समझने आदि पर जोर दिया। स्पीकिंगक्यूब ऑनलाइन मेंटल हेल्थ कंसल्टिंग फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मेलन में एकेडमी ऑफ माइंडफुल साइकोलॉजी कैलिफोर्निया के अध्यक्ष प्रो. नील कोब्रिन ने मानसिक स्वास्थ्य में सचेतनता के महत्व के बारे में बताया। आईएनटीआई विवि मलेशिया के उप निदेशक प्रो. वेनोथ रेक्स ने नेतृत्व के क्षेत्र में भारतीय ज्ञान प्रणालियों के ढांचे के महत्व को बताया। सोंगस्टेन लाइब्रेरी के निदेशक ...