बुलंदशहर, मार्च 28 -- जेएस कॉलेज में बीबीए विभाग द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वैभव जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। सेमिनार में मुख्य वक्ता अग्रसेन कालेज के प्राचार्य प्रो. जितेंद्र कुमार शर्मा ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वर्तमान परिदृश्य और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एआई का उपयोग जीवन के लगभग हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ेगा, इसलिए युवाओं को अभी से खुद को इसके अनुरूप तैयार करना चाहिए।महाविद्यालय के डॉ. वरुण त्यागी तथा एम.कॉम की छात्रा मीनू ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के महत्व पर चर्चा की। सेमिनार में एआई के लाभों के साथ-साथ इसके संभावित दुष्प्रभावों की भी जानकारी दी गई। मेडिकल, शिक्षा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.