नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को लेकर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें देश विदेश के विद्वानों ने हिस्सा लिया।इस सम्मेलन का विषय भारत की विकास यात्रा को सशक्त बनाना एवं स्टेम, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आंकड़ा-आधारित नवाचार के माध्यम से वाणिज्य का पुनर्रचना। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो.संजीव तिवारी ने बताया कि यह तीसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन था जिसका आयोजन प्रमुख शैक्षणिक संस्थाओं के सहयोग से किया गया।वक्ताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उद्यमिता, नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र और आर्थिक विकास पर वैश्विक दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। इस दौरान छह समानांतर हाइब्रिड तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें कुल 60 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें से अनेक प्र...