मुजफ्फर नगर, अगस्त 4 -- मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान नगर के शिवचौक पर पहुंचे दिल्ली निवासी मुकेश ठाकुर की अटूट आस्था ने सभी को भावुक कर दिया। पेशे से पूर्व ड्राइवर मुकेश ने 2014 में हादसे के कारण अपना दाहिना पैर खो दिया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अब वह कृत्रिम (आर्टिफिशियल) पैर के सहारे हरिद्वार से दिल्ली तक सैकड़ों किलोमीटर की कठिन पदयात्रा कर रहे हैं। मुकेश ने अपनी यह यात्रा जबलपुर क्त्रूज हादसे में बच्चे को बचाने वाली मां के त्याग व ममता को समर्पित की है। मुकेश का कहना है कि हर कदम पर दर्द होता है पर भोलेनाथ की कृपा उन्हें हिम्मत देती है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: रावण के भेष में पहुंचे कांवड़िया ने दिया तोड़फोड़ न करने और नारी रक्षा का संदेश पिछले वर्ष उन्होंने पहलगाम हमले के मृतकों की आत्मशांति के लिए कांवड़ उठाई थी। उन...