कृत्रिम गर्भाधान में सुस्ती पर 11 पशु चिकित्सा अधिकारियों का वेतन रोका
सोनभद्र, जुलाई 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम की धीमी प्रगति और पशुधन पोर्टल पर सूचनाओं के संतोषजनक अपलोड न होने पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने 11 पशु चिकित्सा अधिकारियों के वेतन भुगतान पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने जिन पशु चिकित्सा अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाई है, उनमें चतरा ब्लॉक के बगौरा एवं जैमोहरा, जुगैल, दुद्धी, विंढमगंज, सुकृत, कोन, म्योरपुर, नगवां, चुर्क तथा रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं। डीएम ने कहा कि कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल है। इसके तहत भारत पशुधन पोर्टल पर कृत्रिम गर्भाधान से संबंधित सभी सूचनाएं शत-प्रतिशत और समयबद्ध तरीके से अपलोड की जाएं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.