भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। रोटरी क्लब ऑफ भागलपुर के तीन दिवसीय कृत्रिम अंग शिविर का गुरुवार को भावुक व प्रेरणादायक वातावरण में समापन हुआ। शिविर में 102 जरूरतमंद दिव्यांग लाभार्थियों के जीवन में नई उम्मीद की शुरुआत हुई। मंच पर लाभार्थियों को कृत्रिम हाथ-पैर एवं अन्य सहायक अंग समेत प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तो उनके चेहरों पर वर्षों बाद लौटी मुस्कान ने उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम कर दी।शिविर के पहले दो दिनों में लाभार्थियों का पंजीकरण, चिकित्सकीय जांच एवं माप लेने की प्रक्रिया पूरी की गई। जबकि अंतिम दिन चयनित लाभार्थियों को कृत्रिम अंग एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कमिश्नर अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य जरूरतमंदों को आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का नया जीवन देते हैं। उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.