कुशीनगर, मई 1 -- कुशीनगर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अभय पाण्डेय ने बताया कि जिले में जिन दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग,सहायक उपकरण या बनावटी अंग की आवश्यकता है, जैसे ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी, ब्लाइंड छड़ी, वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र, कृत्रिम हाथ पैर आदि वे इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट https://divyangjanup.upsdc.gov.in⁠ पर करें तथा आवेदन की हार्डकॉपी के साथ आवश्यक अभिलेख-दिव्यांग प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र व दो पासपोर्ट साइज फोटो-संलग्न कर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...