कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर लगा
सुल्तानपुर, जून 23 -- चांदा, संवाददाता । मंगलवार को विकास खंड प्रतापपुर कमैचा के सभागार में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजन लाभार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए उनका चिन्हांकन करना था। शिविर में मेडिकल टीम द्वारा 13 ट्राई साइकिल, 2 व्हीलचेयर, 5 दिव्यांगता प्रमाण पत्र, 1 स्मार्ट केन तथा 4 बैसाखियां स्वीकृत/जारी की गईं। लाभार्थियों का परीक्षण कर उनकी जरूरतों के अनुसार उपकरणों के लिए चयन किया गया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश यादव, डॉ. अमित राव (नेत्र सर्जन), पुनीत कुमार रावत (पटल/कनिष्ठ सहायक, दिव्यांगजन विभाग), सहायक विकास अधिकारी पंकज कन्नौजिया, रामकेवल वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.