उरई, मार्च 12 -- उरई। एडिप योजना के तहत दिव्यागजनों की सहायता के लिए निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए पंजीकरण शिविर 16 मार्च को होगा। सभी विकास खंडों एवं मुख्यालय में निर्धारित तिथियों एवं निर्धारित स्थान पर किया जाएगा। ब्लॉक डकोर मुख्यालय में 16 मार्च को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक, कोंच में 17, नदीगांव में 18, कदौरा में 19, महेवा में 20, जालौन में 23 मार्च को शिविर लगेगा। इसके अलावा ब्लॉक कुठोंद 24, माधौगढ़ 25, रामपुरा में 27 को शिविर का आयोजन होगा साथ ही 28 मार्च को उरई में शिविर लगाया जाएगा। दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत लाभ प्राप्त के लिए व्यक्ति को भारत का वरिष्ठ नागरिक होना जरूरी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.