कानपुर, जून 12 -- कानपुर। कृति कला केंद्र ने रिया क्रिएटिव सेंटर में तीन दिवसीय समर कैंप आर्ट एंड क्राफ्ट का आयोजन किया। शुक्रवार को समापन समारोह में संस्थापिका पारुल अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। कैंप में बच्चों से टाई एंड डाई, फैब्रिक पेंटिंग, ग्लास पेंटिंग, मिनिएचर, थ्रीजी मोल्डेड का काम, की रिंग इत्यादि बनवाया गया। कैंप में समृद्धि, प्रसिद्धि, श्रद्धा, नवधा, नव्या,अनुष्का, वृंदा, वर्षा, युवान, मंजरी, परिधि रिनी, वेद, काव्या, ऊषा व अदिति इत्यादि ने हिस्सा लिया। पारुल अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, हिमांशु अवस्थी एवं संतोष सिंह आदि ने कला निखारने में सहायता की। यह भी पढ़ें- वैश्य महिला समिति का समर कैंप आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...