नई दिल्ली, मार्च 12 -- Kritika Kamra Gaurav Kapur Wedding Photos: कृतिका कामरा और गौरव कपूर अब ऑफिशियली मिस्टर एंड मिसेज बन गए हैं। दोनों ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बुधवार (11 मार्च) के दिन रजिस्टर्ड मैरिज की थी। वहीं गुरुवार के दिन उनकी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में कृतिका ने टसर सिल्क से बुनी हुई लाल रंग की चंदेरी साड़ी और गौरव ने कस्टम बंदगला चूना पहने नजर आ रहे हैं।किसने शेयर कीं ये तस्वीरें कृतिका और गौरव की शादी की तस्वीरें फोटोग्राफर जोसेफ राधिक ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ठीक है, आज मुझे थकान महसूस नहीं हो रही है। कृतिका और गौरव की शादी से दिल बहुत खुश है।' यह भी पढ़ें- 13 मार्च के दिन ओटीटी पर होगा धमाका, एक साथ रिल...