बक्सर, मई 17 -- फोटो ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। योगिया पंचायत के कृतसागर गांव एएसजी नेत्र चिकित्सालय की ओर से रविवार को में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन कर जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच चश्मा का भी वितरण किया गया। विजन सेंटर के जिला संयोजक संदीप कुमार ने बताया कि इस दौरान सैकड़ों लोगों के आँखों की जांच की गई। साथ हीं साथ नेत्र विशेषज्ञ डॉ.अमीर परवेज़ ने नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद, आँखों का भैंगापन, परदे की बीमारी, काला मोतिया या गुलकोमा, कंजक्टिवा की बीमारी का इलाज करने के साथ ही जरूरी सुझाव भी दिया गया। इस कैंप मे बच्चों व महिलाओं को नेत्र रोगो के प्रति जागरूक भी किया गया । यह भी पढ़ें- चोरसुआ में नेत्र जांच शिविर, 400 लोगों का हुआ इलाज बच्चों को मोबाइल के अधिक इस्तेमाल करने से होने वाले रोगो के बारे मे बताया गया तथा उससे बचने के लिए स...