लखनऊ, फरवरी 26 -- मैन ऑफ द मैच कृतज्ञ कुमार सिंह की शानदार गेंदबाजी की बदौलत एनईआर लखनऊ ने गुरुवार को बी डिवीजन के फाइनल में इंडियन इलवेन क्रिकेट क्लब को छह विकेट से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इंडियन इलेवन के 174 रनों के जवाब में एनईआर ने चार विकेट खोकर 177 रन बनाकर जीत दर्ज की। जीसीआरजी ग्राउंड पर खेले जा रहे दो दिवसीय फाइनल में बीते बुधवार को इंडियन इलेवन ने 174 रन बनाए थे। जवाब में एक विकेट खोकर एनईआर ने 108 रन बनाए थे। उस समय दिनेश कुमार 44 और अंकित यादव नौ रन बनाकर विकेट पर मौजूद थे। आज खेल को आगे बढ़ाते हुए दिनेश ने अपने निजी स्कोर में दस रन जोड़े और 54 रन बनाए। अंकित 22 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। आशीष कुमार सिंह ने नाबाद 18 और शिव कुमार ने नाबाद 23 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। विजयी टीम को क्रिकेट एसोसिएशन के उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.